Mahindra: महिंद्रा ने लॉन्च की स्कॉपियो क्लासिक, दो वेरिएंट में होगी उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स

Mahindra Scorpio Classic S5 Variant: महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के वाहन भारतीय बाजार में बहुत ज्यादा पॉपुलर है। महिंद्रा कंपनी के स्कॉर्पियो मॉडल सबसे ज्यादा डिमांड है। पिछले साल कंपनी ने नई स्कॉर्पियो-एन लॉन्च की थी, लेकिन कंपनी ने इसके मौजूदा मॉडल को बंद नहीं किया था और अब इस मॉडल को कुछ बदलाव के साथ नए अवतार में लॉन्च किया है। स्कॉर्पियो के इस मॉडल को कंपनी ने स्कॉर्पियो क्लासिक (Mahindra Scorpio Classic) नाम दिया गया है और स्कॉर्पियो का एस बेस वेरिएंट है और एस 11 टॉप वेरिएंट है। इसके अलावा कंपनी ने इसे एस5 वेरिएंट में भी पेश किया है

महिंद्रा स्कॉर्पियो के एस5 वेरिएंट की कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया है, जबकि इसके बेस वेरिएंट एस की कीमत 12.99 लाख रुपये है और टॉप-स्पेक वेरिएंट एस11 की कीमत 16.81 लाख रुपये है। आपको बता दें, नए वेरिएंट एस5 में बहुत ज्यादा फीचर्स नहीं दिए गए हैं। स्कॉर्पियो के बेस वेरिएंट एस में सिर्फ 17 इंच के अलॉय व्हील्स, बॉडी कलर्ड बंपर, बॉडी कलर्ड प्लास्टिक बॉडी क्लैडिंग, रूफ रेल्स, स्कॉर्पियो ब्रांडिंग के साथ डोर क्लैडिंग और साइड स्टेप जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

फीचर्स

महिंद्रा स्कॉर्पियो में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें बॉडी कलर्ड डोर हैंडल, इंफोटेनमेंट स्क्रीन, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, फॉग लैंप और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम दिए गए हैं, लेकिन नए वेरिएंट में ये सब शामिल नहीं है। नए वेरिएंट में एस वेरिएंट वाले ही फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें मैनुअल एसी, रियर एसी वेंट्स, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एमआईडी, एलईडी टेल लाइट्स, तीसरी रो में साइड फेसिंग बेंच सीटें शामिल है।

BJP नेता पंकजा मुंडे के बागी तेवर, बोलीं- ‘मैं बीजेपी में हूं, लेकिन पार्टी मेरी नहीं हो सकती

बीजेपी नेता पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) एक बार फिर पार्टी से खफा नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं नाराजगी के सुर खुद पंकजा की तरफ से सुनाई पड़ रहे हैं. दरअसल, दिल्ली में राष्ट्रीय समाज पार्टी की ओर से अहिल्या देवी होलकर की जयंती के मौक़े पर आयोजित प्रोग्राम में पंकजा मुंडे के दिए गए एक बयान ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या पंकजा मुंडे पार्टी से नाराज हैं.


यहां पंकजा मुंडे ने कहा कि मैं बीजेपी में हूं, लेकिन बीजेपी मेरी नहीं हो सकती है. पंकजा यहीं पर नहीं रुकी और उन्होंने यह भी कहा कि अगर पिता से झगड़ा हो जाए तो भाई के पास जा सकते हैं, राष्ट्रीय समाज पार्टी मेरा मायका है. इस समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मंच पर उपस्थित थे.

वहीं इसको लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बवनकुले ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता पंकजा मुंडे पार्टी से नाराज नहीं है. उनका पूरा भाषण मैंने देखा और सुना है. उनके बयान को गलत तरीक़े से पेश किया गया है. बवनकुले ने आगे कहा कि पंकजा मुंडे के बयानों को हमेशा गलत अर्थ से लिया जाता है. पंकजा मुंडे महाराष्ट्र में पार्टी को मजबूत करने का काम कर रही है.

पंकजा मुंडे के बागी तेवर के बाद अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं. शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने कहा कि पंकजा मुंडे को परिणाम की परवाह किए बिना फैसला लेना चाहिए. वही एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल का कहना है कि कांग्रेस और एनसीपी से बीजेपी में आये नेताओ को अहम पद देने के चक्कर में पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय हो रहा है.

महाराष्ट्र हिंद केसरी बकासूर

बकासुर बैल माहिती :आज पूरे महाराष्ट्र के बैल गाड़ा शर्यती में जिनका डंका बजता हैं वह एक ही नाम ” बकासुर ” सुसगांव के मोहिल सेठ , उम्र 22 साल जिन्होंने बकासुर को इस काबिल बनाया है। की आज बकासुर के साथ मोहील सेठ का नाम आगे आता है। बकासुर वह हवा है जिनके रफतार आगे कोहीबी नही टिक पाता

सांगली में हुवा सबसे बड़ा रुस्तूम – ए – हिंद बैल गाड़ा शर्यत , इस खेल का आयोजन “डबल महाराष्ट्र केसरी” पैलवान चंद्रहार पाटील, यूथ फाउंडेशन के द्वारा हुआ , इस खेल में 200 से भी अधिक बैल गाड़ी सह भागी होने के लिए आए हुए थे। दूर दूर से सबसे लोक प्रिय बैल गाड़ा सर्यति इस थार को जितने के लिए उपस्थित थे। इस खेल को देखने के लिए दूर – दूर के लोगो की बड़ी भीड़ जमा हो गई थी। सबको इस वक्त का इंतजार था की महाराष्ट्र में हुइ सबसे बड़ी बैल गाड़ा शर्यात में कोन इस थार को जीतेगा और No.1 बनेगा इस खेल के प्रस्तुति के लिए 10 इकर जमीन का आयोजन किया गया था।

उनमें से एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले पूना से, मुळशी के मोहिल शेठ के तूफान Bakasur और कराड रेठरे के सदाशिव कदम का Mahibya इस दोनो ने मिले के थार को जीता। और महाराष्ट्र के सबसे बड़े खेल में बन गए ( Maharashtra Hind Keshri )महाराष्ट्र हिंद केसरी इस प्रतियोगिता में ठराव मुताबिक प्रथम प्रतियोगिता वो को खासदार श्रीनिवास पाटील, डबल महाराष्ट्र केसरी चंद्रहार पाटील के हातो से थार गाडी,दी गई।और उनका मान सम्मान बढ़ाया गया।

कोन है ये बकासुर इसका असली नाम क्या था।

सुसगांव के मोहिल सेठ ने बताया है की उनको बचपन से ही बैल गाड़ा सर्यत ने बहुत रुचि रही है, वह जब अपने मामा के यह गए थे तब उनके घर गय्या को एक बच्चा हूवा था। तबसे मोहित सेठ को उससे लगाव रहा है, वह बचपन से दौड़ने में फास्ट रहा है मानो उसे दौड़ने में बहुत मजा आता हो,

बचपन से ही मोहिल सेठ ने उसका नाम “सरपंच” रखा ता। सरपंच बोलते ही बकसूर उनके पास आजता था। लेकिन जब सरपंच ने मैदान में पहली बाजी मारी थी तब उसे सब लोग सुसगांव का बकासुर के नारे लगा रहे थे तबसे सब लोग उसे बकासुर के नाम से ही जानते है।

बकासुर का असली नाम क्या है |

  • बकासुर का असली नाम : सरपंच
  • अन्य नाम : सुसगांव का बकासुर और हिन्द केसरी बकासुर
  • अभी का नाम : बकासुर ( Bakasur )

सबके दिलो पे राज करने वाला तूफानों का देवता Bakasur ने तो हद कर दी उसने खुदकी एक फैमिली तक बना ली है। लोगो को जब पता चला की बकासुर एक बचे का बाप बनने वाला है, तबसे लोगोकी कॉमेंट आने लगी बल्कि लोगों ने ही उसके बच्चो का नाम रख दिया। उसके बचे का नाम ” त्रिसूल ” रखा है।

Box Office पर ऋतिक की 35 करोड़ बजट की फिल्म ने पीट दिये 200 करोड़, दो महीने में बनी थी फिल्म

ऋतिक रोशन की छोटी बजट की फिल्म की बड़ी कमाई ऋतिक ने फिल्म के किरदार से एक्टिंग का लोहा मनवाया ऋतिक की सुपरहिंट फिल्मों में से एक फिल्म साबित हुई

बॉलीवुड में हैंडसम हंक के रूप में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को जाना जाता है. ऋतिक ने एक से बढ़ कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. लेकिन आज हम उनकी ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसने Box Office पर तहलका मचा दिया था. मजह 35 करोड़ बजट की फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई कर सभी का ध्यान अपने ओर खींचा था. इस फिल्म से पहले ऋतिक रोशन की बैंग-बैंग और मोहनजोदाड़ो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीट गई थी. लेकिन ऋतिक ने फिर धमाकेदार फिल्म से खुद को साबित कर दिया.

Box Office पर साल 2017 में आई थी फिल्म
ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में अलग-अलग तरह के चुनौती वाले किरदार निभा कर सभी को हैरान किया है. उन्होंने अपनी एक्टिंग के दमपर खुद को सुपरस्टार बनाया है. साल 2000 में अपनी पहली फिल्म कहो न प्यार है से डेब्यू कर सभी को अपना दिवाना कर दिया था. लेकिन इसके बाद कई उतार चढ़ाव आए और उनका करियर गोते खाने लगा था. लेकिन साल 2017 में उनकी फिल्म ‘काबिल’ आई जिससे उन्होंन खुद को दोबारा साबित किया.

Box Offic पर ब्लॉकबस्टर हुई Kaabil
वैसे तो पिता राकेश रोशन के साथ ऋतिक हमेशा से हिट रहे हैं. फिल्म ‘काबिल’ के साथ वह एक बार फिर खड़े उतरे. उनके साथ फिल्म में यामी गौतम थी. उन्होंने भी अपनी एक्टिंग से लोगों को हैरान कर दिया. फिल्म में रोमांस, थ्रिलर, सस्पेंस, डायलॉग सभी था जो लोगों को पंसद आए. वहीं, इस फिल्म को महज 77 दिनों में शूट किया गया. फिल्म महज 35 करोड़ में बनाई गई और फिल्म ने दुनियाभरर में 200 करोड़ की कमाई की थी.

साउथ के बाद अब इस हॉलीवुड फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सूनामी, 10 दिन में कलेक्शन 1000 करोड़ के पार

बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पस्त हो रही हैं, लेकिन साउथ की फिल्मों ने पिछले दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है. इस बीच हॉलीवुड फिल्म फास्ट एक्स ने भी 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी की दसवीं फिल्म फास्ट एक्स भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम मचा रही है. फास्ट एक्स आधिकारिक तौर पर भारत में प्रतिष्ठित 100 करोड़ क्लब में प्रवेश करने वाली 2023 की पहली हॉलीवुड फिल्म बन गई है. विन डीजल-स्टारर फास्ट एक्स ने 19 मई को रिलीज होने के बाद से 10 दिनों में 105 करोड़ रुपये की कमाई की. इस एक्शन फिल्म ने दुनिया भर में 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसमें घरेलू स्तर पर (उत्तरी अमेरिका) 10.8 करोड़ डॉलर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 39.9 करोड़ डॉलर से ज्यादा शामिल हैं.

फास्ट एक्स’ की शुरुआत भरपूर एक्शन, झकझोर देने वाली कारों, विस्फोटकों और पारिवारिक भावनाओं के साथ हुई. फास्ट एंड फ्यूरियस सागा के सभी प्रसिद्ध पात्र इस रोमांचकारी यात्रा की अंतिम दौड़ के लिए एक साथ जमा हुए. विन डीजल के रोमांचकारी एक्शन सीन को कभी नहीं भूलेंगे, जो मोटर रेसिंग शैली में खलनायकों की सेना को रोकने के लिए संघर्ष करते हैं. इस फिल्म में जबरदस्त रोमांच है और एक्शन की भरमार है.

फास्ट एक्स में लीड रोल में विन डीजल, जैसन मोमोआ, लुईस लेट्रियर, मिशेल रॉडरिगज, टाइरीज गिबसन, जॉन सीना, नैटली इमैनुअल, हेलन मिरेन, ब्री लारसन और जेसन स्टेथम हैं. फिल्म को लुईस लेट्रियर ने डायरेक्ट किया है.

Design a site like this with WordPress.com
Get started