मेरे पति से ऐसे की तो थप्पड़ मारूंगी’, कृष्णा अभिषेक संग अर्चना के फ्लर्ट करने पर बुरी तरह भड़कीं कश्मीरा शाह

कश्मीरा शाह टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर हस्तियों में से एक हैं। इन दिनों वो पति कृष्णा अभिषेक के साथ ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ शो में नजर आ रही हैं। कश्मीरा के साथ हाल ही में अर्चना गौतम आई थीं और उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि कश्मीरा बौखला गईं। उन्होंने इस बात पर रिएक्ट भी किया है।

कश्मीरा शाह मनोरंजन जगत में एक जाना-माना नाम हैं जो अपनी बोल्ड पर्सनैलिटी के लिए काफी फेमस हैं। फिलहाल वो अपने पति कृष्णा अभिषेक के साथ कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में नजर आ रही हैं। शो के नए एपिसोड में, कुछ मशहूर हस्तियां इनके साथ जुड़ने और उन्हें खाना पकाने में मदद करने के लिए आईं। ‘बिग बॉस 16’ की अर्चना गौतम कश्मीरा और कृष्णा अभिषेक का सपोर्ट करने आईं। शो में अर्चना ने कृष्णा के साथ फ्लर्ट किया और अब कश्मीरा ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Kashmera Shah टिनसेलटाउन की सबसे मुखर शख्सियतों में से एक हैं और वह अपने मन की बात कहने से नहीं कतराती हैं। हाल ही में ‘फिल्मीबीट’ से बातचीत में कश्मीरा ने बताया कि वह अपने बच्चों और पति को लेकर काफी पोजेसिव हैं। उस घटना के बारे में बात करते हुए जब अर्चना ने शो में कृष्णा से उन्हें पीछे से पकड़ने के लिए कहा, कश्मीरा ने कहा, ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट के एक एपिसोड के दौरान, अर्चना ने मजाक में कृष्णा से उसे पीछे से पकड़ने के लिए कहा, जिसने मुझे परेशान कर दिया। मैंने उससे ठीक से व्यवहार करने के लिए कहा नहीं तो मैं उसे थप्पड़ मार देती। मैं यह बर्दाश्त नहीं करूंगी कि कोई भी औरत मेरे पति को ऐसा कहे कि मुझे पीछे से पकड़ो।’

अर्चना पर गुस्साकर बोलीं कश्मीरा

शो में कश्मीरा ने अर्चना को अपने पति के साथ फ्लर्ट न करने की चेतावनी दी और सवाल किया कि वह उन्हें पीछे से क्यों गले लगाएं। हालांकि, अर्चना ने कहा कि यह सिर्फ एक मजाक था और इसे गंभीरता से न लें। दोनों ने मामले को आगे नहीं बढ़ाया और इस पर चर्चा बंद कर दी।

थप्पड़ कांड पर बोलीं कश्मीरा

इसी सेगमेंट में, कश्मीरा ने ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के थप्पड़ कांड पर अपनी दो बातें शेयर कीं। उन्होंने कहा कि अरमान मलिक इसमें सबसे बड़े हैं। उन्हें स्थिति से समझदारी से निपटना चाहिए था। विशाल अभी यंग हैं और अगर उन्होंने कुछ गलत भी कहा तो अरमान को उन्हें चेतावनी देनी चाहिए थी न कि सीधे हाथ उठाना चाहिए था।

IAS Pooja Khedkar: कम नहीं हो रही ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मुश्किलें, पुलिस हिरासत में मां मनोरमा

IAS Pooja Khedkar लंबे स मय से विवादों में घिरी पूजा खेडकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पुणे ग्रामीण पुलिस ने इस मामले को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी पंकज देशमुख ने बताया कि आईएएस प्रशिक्षु पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को महाड से हिरासत में लिया गया है।

1.पूजा खेडकर के लिए नई मुसीबत


2.पुणे पुलिस ने पूजा की मां को लिया हिरासत में

लंबे समय से विवादों में घिरी पूजा खेडकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दिनों उनकी मां भी विवादों में आई थीं जब उनके हाथ में पिस्टल लहराते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस घटना के बाद से ही पूजा की मां और पिता दोनों ही फरार चल रहे थे।

वहीं, पुणे ग्रामीण पुलिस ने इस मामले को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी पंकज देशमुख ने बताया कि आईएएस प्रशिक्षु पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को महाड से हिरासत में लिया गया है।

Bollywood Junior B Vs SRK: शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ में विलेन बनेंगे अभिषेक बच्चन

फिल्म ‘फाइटर’ से निर्माता बने सिद्धार्थ आनंद की कंपनी मारफ्लिक्स पिक्चर्स और शाहरुख खान की होम प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की अगली फिल्म ‘किंग’ में अभिषेक बच्चन की भी एंट्री हो गई है। इस फिल्म की शूटिंग की तैयारियों के लिए शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना के साथ बीते दिन ही लंदन वापस गए हैं। वह इस फिल्म की शूटिंग की तैयारियों के बीच से समय निकालकर ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने मुंबई आए थे।

फिल्म ‘कहानी’ से हिंदी सिनेमा में अपनी लीक से इतर सोच के लिए मशहूर हुए निर्देशक सुजॉय घोष की पिछली फिल्म ‘जाने जां’ को भले हिंदी पट्टी के दर्शकों का उतना प्यार न मिला हो जितना उनकी पिछली फिल्मों ‘तीन’ और ‘बदला’ आदि को मिला, लेकिन सुजॉय घोष का सिनेमा अब भी हिंदी सिनेमा का लोकप्रिय सिनेमा माना जाता है। सिद्धार्थ आनंद और सुजॉय घोष अरसे से पिता-पुत्री की एक कहानी पर चर्चा करते रहे हैं। और, अब इसी कहानी पर फिल्म बनने जा रही है।

हालिया रिलीज फिल्म ‘महाराजा’ जिन लोगों ने देखी है, उन्हें इस फिल्म में पिता-पुत्री की कहानियों को दर्शकों को मिलने वाले प्यार पर पूरा यकीन बनता दिखता है। खुद अभिषेक बच्चन अपनी अगली फिल्म में जो किरदार कर रहे हैं वह विदेश में एक बेटी की देखभाल करने वाले पिता का ही है। लेकिन, शाहरुख खान की सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘किंग’ में अभिषेक का काम थोड़ा टेढ़ा है। यहां वह ‘किंग’ की बेटी के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले हैं। जी हां, फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान के सामने अभिषेक बच्चन विलेन बनने जा रहे हैं।

हालिया रिलीज फिल्म ‘महाराजा’ जिन लोगों ने देखी है, उन्हें इस फिल्म में पिता-पुत्री की कहानियों को दर्शकों को मिलने वाले प्यार पर पूरा यकीन बनता दिखता है। खुद अभिषेक बच्चन अपनी अगली फिल्म में जो किरदार कर रहे हैं वह विदेश में एक बेटी की देखभाल करने वाले पिता का ही है। लेकिन, शाहरुख खान की सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘किंग’ में अभिषेक का काम थोड़ा टेढ़ा है। यहां वह ‘किंग’ की बेटी के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले हैं। जी हां, फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान के सामने अभिषेक बच्चन विलेन बनने जा रहे हैं।

अभिषेक बच्चन औऱ शाहरुख खान इसके पहले ‘कभी अलविदा न कहना’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं और माना जाता है कि फिल्म ‘किंग’ में विलेन के रोल के लिए शाहरुख ने ही अभिषेक का नाम सुझाया और उन्होंने ही इस चयन पर मोहर भी लगाई है। अभिषेक बच्चन अपनी करियर में ‘रावण’ और ‘गुरु’ जैसी फिल्मों में एंटी हीरो किरदार कर चुके हैं, लेकिन किसी फिल्म मे संपूर्ण खलनायक बनने का उनका ये पहला मामला होगा। हालांकि, सुजॉय की पिछली फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ में भी अभिषेक ने एक खूनी का ही किरदार निभाया था

Super  नियॉन बिकिनी में मलाइका अरोड़ा ने मचाई तबाही, 50 की उम्र में कातिलाना हुस्न के कायल हुए फैंस

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की खूबसूरत और गॉर्जियस एक्ट्रेस मानी जाती हैं। 50 की उम्र में भी वह अपने कातिलाना हुस्न से लोगों का दिल जीतना नहीं भूलतीं। ग्लैमर इंडस्ट्री की यह चर्चित पर्सनालिटी ने स्पेन से कुछ होश उड़ा देने वाली तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देखने के बाद फैंस एक बार फिर उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।

मलाइका ने शेयर की गॉर्जियस तस्वीरें

अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी थीं। मलाइका और अर्जुन ने कई मौकों पर एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार तक किया है। हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है, इसका खुलासा तो ये कपल ही करेगा। फिलहाल मलाइका अपनी कुछ तस्वीरों से सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free