TVS Apache का अभिमान चूर चूर करने आ रही है नई Bajaj Pulsar, ताकतवर इंजन के साथ मार्केट में भरेंगी हुंकार

TVS Apache का अभिमान चूर चूर करने आ रही है नई Bajaj Pulsar, ताकतवर इंजन के साथ मार्केट में भरेंगी हुंकार। Bajaj कंपनी बहुत जल्द ही मार्केट में अपनी नई बाइक Bajaj Pulsar 250F को नए अवतार में पेश कर सकती है। इस बाइक को दमदार इंजन के साथ मार्केट में पेश किया जायेंगा। साथ ही इस बाइक में आपको दमदार फीचर्स भी देखने मिल सकते है। इस बाइक का लुक आपको काफी शानदार देखने मिल सकता है।

Bajaj Pulsar 250F में मिलेंगा ताकतवर इंजन

आपको बता दे की Bajaj Pulsar 250F की मार्केट में एंट्री दमदार इंजन के साथ होने वाली है। इस बाइक में 249cc का नया सिंगल सिलिंडर ऑयल कूल्ड इंजन देखने को मिलेगा, जो कि वेरिएबल वॉल्व एक्चुएशन (VVA) टेक्नॉलजी से लैस है, जो 24bhp की पावर और 20Nm टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसे 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ ही असिस्ट क्लच के साथ पेश किया जाएगा।

Bajaj Pulsar 250F में मिलेंगे काफी शानदार फीचर्स

Bajaj Pulsar 250F में आपको दमदार फीचर्स देखने मिलते है। इस बाइक में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एनालॉग डायल के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, फ्यूल लेवल इंडिकेटर, स्पीडोमीटर और डिजिटल स्क्रीन है। इसमें सिंगल-चैनल ABS के साथ फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक मिल सकते है।

Bajaj Pulsar 250F की कीमत

Bajaj Pulsar 250F की कीमत की बात करे तो इस बाइक की कीमत की जानकारी अभी नहीं मिली है। दमदार इंजन के हिसाब से इस बाइक की कीमत 1.80 लाख के आस पास हो सकती है। इस बाइक का मुकाबला Suzuki Gixxer और TVS Apache से होने वाला है।

शेतकऱ्याचा नाद करायचा नाय, गड्यानं इंग्लंडवरुन आणलं ट्रॅक्टर, किंमत आहे 1 कोटी 10 लाख

तुम्ही आतापर्यंत एखाद्या ट्रॅक्टरची किंमत कदाचित 10 ते 15 लाख पर्यंत ऐकली असेल. तसेच ते ट्रॅक्टर तुम्ही तुमच्या जिल्ह्याच्या ठिकाणाहून किंवा तुमच्या राज्यातील एखाद्या मोठ्या शहरातून खरेदी केल्याचेही ऐकले असेल. मात्र, एक व्यक्ती असा आहे, ज्याने चक्क परदेशातून ट्रॅक्टर मागवलं आहे. तसेच या ट्रॅक्टरची किंमत ऐकून तुम्हालाही नक्कीच आश्चर्य होईल.

एकीकडे लोक रोजगाराच्या निमित्ताने परदेशात जाण्याचा विचार करत आहेत. तर दुसरीकडे काही शेतकरी असे आहेत, जे वेगळा विचार करताना दिसत आहे. यातच एक शेतकरी म्हणजे हरयाणाच्या कैथल जिल्ह्यातील रहिवासी बलबीर उर्फ बीरो.

शेतकरी बीरो सागवाल यांनी चक्क इंग्लंडहून ट्रॅक्टर आणले आहे. तसेच या ट्रॅक्टरची किंमत तब्बल 1 कोटी 10 लाख रुपये आहे. स्टबल मॅनेजमेंटच्या कामाला गती देण्यासाठी रशियाकडून 1 कोटी 7 लाख रुपये किमतीचे बेलर मशीन मागवण्यात आले होते.

इंग्लंडच्या या ट्रॅक्टरमध्ये एसी चालते आणि जे महागड्या वाहनांमध्ये सनरूफ असते, तेसुद्धा यामध्ये आहे. ट्रॅक्टर आणि बेलरचे सर्व नियंत्रण पाहण्यासाठी केबिनमध्येच एलईडी डिस्प्ले बसवण्यात आला आहे.

ट्रॅक्टर त्यांनी कंपनीच्या कॉन्टॅर्ट थ्रू घेतले आहे. ते परालीच्या गाठी बनवून कंपनीला देतील.

भारतात ज्या मशीन होत्या, त्या लहान होत्या. यामुळे काम व्हायला उशीर लागत होता. यामुळे त्यांना रशियाची ही मशीन आवडली. ही मशीन एका दिवसात 100 एकरातील काम पूर्ण करते.

त्यांनी हे मशीन चालवण्यासाठी इंग्लंडहून एक दमदार ट्रॅक्टर मागवले आहे. हे ट्रॅक्टर पाहण्यासाठी दूरदूरवरुन शेतकरी याठिकाणी येत आहेत.

असे सांगितले जात आहे की, खासगी कंपन्या पराली व्यवस्थापनात लागलेल्या आहेत. त्या शेतकऱ्यांच्या शेतातून परालीच्या गाठी तयार करत आहेत. त्याचा फायदा शेतकरी आणि कंपनी दोघांनाही होत आहे. शेतकऱ्यांना पराली जाळावे लागत नाही आहे आणि त्यांचे शेतंही लगेच खाली होत आहे

10 दिन में पीएम मोदी का 6 बार अटैक, शाह जुटा रहे सहयोगी; ‘INDIA’ को गंभीरता से क्यों ले रही बीजेपी?

विपक्षी मोर्चे INDIA की ओर से जारी सियासी हमले पर डिफेंसिव मोड में जाने की बजाय बीजेपी पलटवार की रणनीति अपना रही है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नैरेटिव सेट करने का जिम्मा उठा लिया है. अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी विपक्षी गठबंधन के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है.


2014 के बाद यह पहली बार है, जब विपक्षी गठबंधन को गंभीरता से लेते हुए बीजेपी हाईकमान रणनीति तैयार कर रहा है. विपक्षी गठबंधन के गणित के मुकाबले पार्टी कमजोर नहीं पड़ना चाहती है. इसलिए पार्टी अंकगणित दुरुस्त करने के साथ-साथ नई केमेस्ट्री भी तैयार कर रही है.


बीजेपी इसके लिए त्याग की रणनीति भी अपना रही है. 26 दलों के विपक्षी गठबंधन का बीजेपी से करीब 450 सीटों पर सीधा मुकाबला होने के आसार हैं. इनमें ग्रामीण इलाकों की 250 से अधिक सीटें हैं. बीजेपी इसी हिसाब से मुद्दे तय करने में जुटी है.

मोदी ने संभाली नैरेटिव सेट की कमान

चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण नैरेटिव सेट करना होता है. इसकी कमान खुद प्रधानमंत्री मोदी ने संभाल ली है. 2 जुलाई से लेकर अब तक प्रधानमंत्री विपक्षी गठबंधन पर कम से कम 8 बार अटैक कर चुके हैं. प्रधानमंत्री विपक्षी गठबंधन को भ्रष्टाचारियों का अड्डा बता चुके हैं.


इतना ही नहीं, बेंगलुरु की मीटिंग में विपक्ष ने गठबंधन का नाम इंडिया रख दिया, जिसके बाद बीजेपी के कई छोटे नेता इस पर हमला करने कतराने लगे. इसके बाद खुद प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया को आतंकी संगठन से जोड़ दिया.


प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएफआई, इंडियन मुजाहिद्दीन और सिमी जैसे आतंकी संगठनों के नाम में भी इंडिया जुड़ा था. जानकार प्रधानमंत्री के इस बयान को ध्रुवीकरण के नजरिए से देख रहे हैं. बीजेपी की कोशिश विपक्षी गठबंधन को देश तोड़ने के लिए बना एक संगठन करार देने की है.


विपक्षी मोर्चे पर प्रहार के साथ-साथ प्रधानमंत्री 2024 का सियासी पिच भी तैयार कर रहे हैं. दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने आर्थिक विकास का जिक्र किया. पीएम ने कहा कि तीसरी बार अगर मैं प्रधानमंत्री बना तो लोगों के सपने पूरे होंगे.


प्रधानमंत्री ने विपक्ष के गारंटी के खिलाफ मोदी की गारंटी शब्द किया. जानकार मान रहे हैं कि बीजेपी ‘मोदी की गारंटी’ को पूरे चुनाव में भुनाने की कोशिश करेगी.

Yamaha FZ से लेकर Yamaha RayZR तक इन 3 बाइक का है जलवा, Riders को खूब पसंद आए यह बाइक

Yamaha Top 3 Bikes: इंडियन टू-व्हीलर मार्केट में जून 2023 वाले महीने में यामाहा कंपनी के जीतने भी बाइक्स बिके हैं उनकी सेल रिपोर्ट निकलकर आ गई है. जून 2023 वाले महीने में कंपनी के टोटल 58,567 यूनिट बिके हैं और इस आर्टिकल में कंपनी के जून 2023 वाले महीने में बिकने वाली टॉप 3 बाइक के सेल के बारे में बताया गया है।

Yamaha Top 3 Bikes जो जून में सबसे ज्यादा बिके हैं

यामाहा FZ

इस बाइक के जून 2023 वाले महीने में टोटल 16,316 यूनिट बिके हैं. अगर इस बाइक की सेल को जून 2022 वाले महीने से कंपेयर करे, तो जून 2022 वाले महीने में इस बाइक के टोटल 19,305 यूनिट बिके थे. साल दर साल पूरे -2,989 यूनिट काडिक्लाइन देखने के लिए मिला है इस बाइक की सेल में।

. यामाहा RayZR

यामाहा कंपनी के इस बाइक के जून 2023 वाले महीने में टोटल 13,441 यूनिट बिके हैं. अगर इस बाइक की सेल को जून 2022 वाले महीने से कंपेयर करे, तो जून 2022 वाले महीने में इस बाइक के टोटल 8,091 यूनिट बिके थे. साल दर साल पूरे 5,350 यूनिट इजाफा हुआ है इस बाइक की सेल में।

यामाहा R15

इस बाइक के जून 2023 वाले महीने में टोटल 10,111 यूनिट बिके हैं. अगर इस बाइक की सेल को जून 2022 वाले महीने से कंपेयर करे, तो जून 2022 वाले महीने में इस बाइक के टोटल 8,330 यूनिट बिके थे. साल दर साल पूरे 1,781 यूनिट इजाफा हुआ है इस बाइक की सेल में।

बाप रे बाप! गजब दिखती है न्यू Mahindra Bolero, फाड़ू लुक देख Innova और Ertiga की फटेगी, देखे कमाल के फीचर्स

बाप रे बाप! गजब दिखती है न्यू Mahindra Bolero, फाड़ू लुक देख Innova और Ertiga की फटेगी, देखे कमाल के फीचर्स। भारतीय शहर और गाँवो में महिंद्रा की एसयूवी को लोग काफी पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको Mahindra की एक ऐसी एसयूवी के बारे में बताएंगे जिसकी लोकप्रियता शहर से लेकर गाँवो तक मे काफी अधिक है। हम जिस एसयूवी की बात कर रहे हैं उसका नाम Mahindra Bolero है। कंपनी अपनी इस एसयूवी को नए अप्डेट्स के साथ फिरसे बाजार में उतारने की है। आपको बता दें कि कंपनी अपनी इस एसयूवी के लुक में कई बदलाव करने वाली है। वहीं इसके इंजन के भी अपडेट किए जाने की बात कही जा रही है।

गांव से लेकर शहरो तक सबकी पहली पसंद होती है Mahindra Bolero

Mahindra Bolero देश के एसयूवी बाजार में काफी पॉपुलर है। इसे ग्राहक काफी खरीदते हैं। ऐसे में अब कंपनी बाजार में इसके नए मॉडल को उतारने जा रही है। इसमें आपको दमदार इंजन के साथ ही कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। इस एसयूवी में कंपनी ज्यादा केबिन स्पेस के साथ ही बेहतर बूट स्पेस भी उपलब्ध करा रही है।

New Mahindra Bolero SUV का लुक और डिज़ाइन देख उड़ेगे Innova के होश

New Mahindra Bolero SUV के लुक और डिज़ाइन की बात करे तो इसके लिमिटेड एडिशन मॉडल के एक्सटीरियर में कंपनी रूफ रेल, एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट्स, फॉग लैंस और डीप सिल्वर शेड में स्पेयर व्हील कैप ऑफर करती है। जिससे इस एसयूवी का लुक काफी इम्प्रूव हो जाता है।

New Mahindra Bolero SUV में मिलेंगे एडवांस टेक्नोलॉजी वाले फीचर्स

New Mahindra Bolero SUV में मिलने वाले फीचर्स की बात करे तो इसमें यूएसबी कनेक्टिविटी, Bluetooth म्यूजिक सिस्टम, मैनुअल एयर कंडिशनर, कीलेस एंट्री, ABS के साथ EBD, पावर स्टीयरिंग और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट जैसे आधुनिक फीचर्स दिए हैं।

New Mahindra Bolero SUV में मिलेगा धांसू इंजन

New Mahindra Bolero SUV में 1.5-लीटर का तीन-सिलेंडर एमहॉक 75 डीजल इंजन ऑफर कर सकती है। जोकि 75 hp की अधिकतम पावर के साथ ही 210 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। इस इंजन के साथ आपको 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। आपको बता दें की Mahindra Bolero को कंपनी की बेस्ट सेलिंग एसयूवी की लिस्ट में शामिल किया जाता है।

शरद पवार को गुरु मानने वाले प्रफुल्ल पटेल ने साथ क्यों छोड़ा

बीते दो मई को शरद पवार ने अचानक एक कार्यक्रम में एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़े की घोषणा कर दी थी.

उनके इस्तीफ़े की घोषणा के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे. पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल से सवाल किया गया कि क्या शरद पवार ने ये फ़ैसला पार्टी में चल रही आतंरिक राजनीति के कारण लिया है?

लेकिन अब न तो पार्टी एकजुट है और न ही शरद पवार का नेतृत्व बरकरार है.

बदली परिस्थितियों में प्रफुल्ल पटेल ये भी कह चुके हैं कि शरद पवार के फ़ैसले अब पार्टी के फ़ैसले नहीं हैं.

महाराष्ट्र की राजनीति को क़रीब से देखने और समझने वालों के लिए प्रफुल्ल पटेल का यह बदला रुख़ किसी धक्के से कम नहीं है.

अजित पवार, जिनके नेतृत्व में प्रफुल्ल पटेल ने शरद पवार की छत्रछाया छोड़ने का निर्णय लिया, उनकी एक महत्वकांक्षी नेता की छवि ज़रूर रही है. पर प्रफुल्ल पटेल शरद पवार का दामन छोड़ेंगे, इसका अंदेशा किसी को नहीं था. शायद, शरद पवार को भी नहीं.

हालांकि प्रफुल्ल पटेल ने अब भी शरद पवार को अपना गुरु बताया है. उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा था, ”शरद पवार मेरे गुरु हैं. वो हमारे मार्गदर्शक हैं…हम हमेशा उनका और उनके पद का आदर और सम्मान करेंगे, वह हम सभी के लिए एक पिता तुल्य हैं.”

लेकिन इतनी क़रीबी होते हुए भी प्रफुल्ल ने शरद पवार से अपने रास्ते अलग क्यों कर लिए?

वफ़ादारी से बग़ावत तक

वरिष्ठ पत्रकार अनुराग चतुर्वेदी इसके पीछे की वजह समझाते हैं.

वह कहते हैं, ” प्रफुल्ल पर ईडी और दूसरी सरकारी एजेंसियों ने बीते दिनों कार्रवाई शुरू कर दी थी. पिछले दिनों ईडी ने वर्ली स्थित उनकी कुछ संपत्तियों को भी ज़ब्त किया था. आज की तारीख़ में प्रफुल्ल पटेल के पास मुंबई की सबसे रेंटेड जगह का मालिकाना हक़ है.”

”वर्ली में उनकी कई संपत्तियां हैं और मुंबई के ये सबसे महंगे इलाक़ों में एक है. ऐसे में लग रहा था कि शरद पवार अपने रसूखों के बूते प्रफुल्ल पटेल को इस तक़लीफ़ से निकाल लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा था और प्रफुल्ल पटेल की दिक्क़तें बढ़ती जा रही थीं.”

”भोपाल में पिछले दिनों नरेंद्र मोदी ने जब अपने एक बयान में कहा कि वो एनसीपी के भ्रष्ट नेताओं के ख़िलाफ़ कार्रवाई करेंगे, तब इनका डर और बढ़ गया और उन्होंने अजित पवार के साथ महाविकास अघाड़ी को छोड़ने का फै़सला कर लिया.”

बीबीसी के सीनियर एडिटर आशीष दीक्षित भी ईडी के बढ़ते शिकंजे को इसकी एक बड़ी वजह मानते हैं.

आशीष कहते हैं, ”भले ही शरद पवार ने कुछ दिनों पहले प्रफुल्ल पटेल को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था, लेकिन जिन प्रदेशों की ज़िम्मेदारी उन्हें दी गई थी, जैसे- हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि…अगर उन पर आप गौर करें तो समझ आएगा कि उन राज्यों में तो पार्टी का कोई वजूद ही नहीं है. तो, प्रफुल्ल पटेल क्या करते? यहां इनको क्या मिलता?”

Yamaha RX: भारत में होगी यामाहा आरएक्स की वापसी, लेकिन RX100 होने की संभावना नहीं

बहुत समय से चर्चा हो रही है कि यामाहा अपनी बेहद पॉपुलर RX100 को फिर से बाजार में लाने की योजना बना रही है. हालांकि, इसकी ब्रांड वैल्यू को फिर से उसी विश्वसनीयता के साथ नए मॉडल के लिए भी बरकरार रख पाना काफी मुश्किल काम लगता है. गंभीर सवाल यह था कि यामाहा ने 4-स्ट्रोक इंजन के साथ मूल टू-स्ट्रोक RX100 की की परफॉर्मेंस को कैसे हासिल कर पाएगी. यही सवाल जब यामाहा इंडिया के चेयरमैन ईशिन चिहाना से पूछा गया, और उनके जवाब से बहुत से लोगों की शंका दूर हो सकती है. चिहाना ने बताया कि कैसे वह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में RX100 के इतिहास से अच्छी तरह वाकिफ थे, लेकिन वह इस बात को भी अच्छी तरह से जानते हैं कि भारत में यह बाइक सभी उम्र के राइडर्स के लिए कितनी प्रतिष्ठित थी.

कंपनी ने क्या कहा?

ईशिन चिहाना ने कहा कि “यामाहा आरएक्स100 भारत के लिए एक बहुत ही खास मॉडल है और इसकी स्टाइलिंग, हल्के वजन, पॉवर और साउंड ने इसे ऐसा बनाया है. चार-स्ट्रोक मॉडल में उन मानदंडों को फिर से बनाने के लिए, इसे कम से कम 200cc का होना पड़ेगा. लेकिन फिर वैसी शानदार आवाज को हासिल कर पाना संभव नहीं है.”

मिलेगा बड़ा इंजन

ईशिन चिहाना के अनुसार कंपनी RX100 के नाम को खराब नहीं करना चाहती है, इसलिए जब तक हम आश्वस्त नहीं हो जाते कि हम नए मॉडल में भी एक हाई परफॉर्मेंस के साथ, एक हल्की बाइक का उत्पादन कर सकते हैं, हम इसे तब तक लॉन्च नहीं करेंगे. इसके लिए मौजूदा लाइन-अप के साथ उपलब्ध 155cc इंजन पर्याप्त नहीं है.

लॉन्चिंग में लगेगा समय

फिलहाल देश में यामाहा आरएक्स नाम की भारत में वापसी को जल्द देखने की उम्मीद नहीं की जा सकती है, लेकिन यामाहा इस पर काम कर रही है और जब बाइक आएगी, तो इसमें एक परफॉर्मेंस सेंट्रिक इंजन मिलेगा, जो 200cc से अधिक क्षमता वाला होगा.

कौन है सुनीता विश्वनाथ, जिनके साथ अमेरिका दौरे में दिखे राहुल गांधी? स्मृति ईरानी ने उठाए सवाल

कौन है सुनीता विश्वनाथ, जिनके साथ अमेरिका दौरे में दिखे राहुल गांधी? स्मृति ईरानी ने उठाए सवाल
कौन है सुनीता विश्वनाथ, जिनके साथ अमेरिका दौरे में दिखे राहुल गांधी? स्मृति ईरानी ने उठाए सवाल


Who’s Sunita Vishwanath: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार (28 जून) को बीजेपी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर सवाल खड़े किए. उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए उनसे उनके सुनीता विश्वनाथ के साथ संबंधों के बारे में पूछा.


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूछा, क्या यह सच नहीं है कि राहुल गांधी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान सुनीता विश्वनाथ नाम की महिला से मुलाकात की? उन्होंने पूछा, क्या वह बता सकते हैं कि सुनीता विश्वनाथ के भारत की सरकार को तोड़ने की साजिश रचने वाले अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरस से क्या संबंध हैं? केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, क्या कांग्रेस पार्टी यह बताना चाहेगी कि राहुल गांधी ऐसे लोगों के साथ क्यों बैठे हुए हैं जो भारत के लोकतंत्र के प्रति अच्छी धारणा नहीं रखते हैं.

सुनीता विश्वनाथ हिंदू फॉर ह्यूमन राइट्स की सह-संस्थापक है, जिसको अमेरिका में स्थित बाकी हिंदू समुदाय काफी विरोध करते हैं. इसके अलावा सुनीता विश्वनाथ आबाद: अफगान वीमेन फॉरवर्ड नाम के एक एनजीओ की भी संस्थापक है. सुनीता विश्वनाथ 2020 में विवादों के घेरे में तब आ गई थी जब उसको कोलंबिया विश्वविद्यालय में रिलीजियस लाइफ एडवाइजर बनाया गया था.


अगर उनके व्यक्तिगत जीवन को देखें तो सुनीता विश्वनाथ ने दो शादियां की हैं, उसके पहले पति सुकेतू मेहता थे जो अभी न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में बच्चों को पढ़ाते है. विश्वनाथ ने दूसरी शादी स्टीफन शॉ से की है जो ज्यूइश वॉइस फॉर पीस संगठन के एक्टिव सदस्य हैं. यह संगठन कथित तौर पर फलस्तीन के अधिकारों के लिए काम करता है. यह संगठन इजरायल के खिलाफ बॉयकॉट, विनिवेश और आर्थिक प्रतिबंधों के समर्थन में आवाज उठाता है.

कंगना रनौत से पहले पर्दे पर ये 5 एक्ट्रेस भी बन चुकी हैं इंदिरा गांधी, चौथे नंबर वाली तो दिखती है हुबहू पूर्व प्रधानमंत्री की तरह

माना जा रहा है कि ये कंगना रनौत की सबसे अच्छी परफॉर्मेंस साबित होगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंगना से पहले भी कई एक्ट्रसेस ने पर्दे पर लोह कन्या कही जाने वाली देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है.

कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. फिल्म की झलक सामने आने के बाद कंगना के लुक, उनकी बॉडी लैंग्वेज और डायलॉग्स की जमकर चर्चा हो रही है. माना जा रहा है कि ये कंगना रनौत की सबसे अच्छी परफॉर्मेंस साबित होगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंगना से पहले भी कई एक्ट्रसेस ने पर्दे पर लोह कन्या कही जाने वाली देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है, आज हम उन्हीं अभिनेत्रियों की बात कर रहे हैं.

अगस्त 2021 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और वाणी कपूर की फिल्म बेल बॉटम में लारा दत्ता इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आई थीं और उनके लुक की भी खूब चर्चा हुई थी. लारा इस लुक में इतनी परफेक्ट लग रही थीं कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल था.

साल 1975 में रिलीज हुई संजीव कुमार की फिल्म आंधी में सुचित्रा सेन एक महिला राजनेता के रोल में नजर आई थीं. उस किरदार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से जोड़ कर देखा जा रहा था.

विवेक ओबेरॉय की फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस किशोरी शहाणे ने इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया था.

कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी में फ्लोरा जैकब ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था. इन्होंने ही फिल्म रेड में भी ये रोल प्ले किया था.

फिल्म ठाकरे में अवंतिका अकेरकर ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का किरदार निभाया. इंदिरा जी का किरदार अपने आप में चैलेंजिंग काम है, जिसे अवंतिका ने बखूबी निभाया.

Design a site like this with WordPress.com
Get started