IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में इन सात खिलाड़ियों के बीच होगी जंग, कुलदीप और बाबर का मुकाबला रहेगा सुपरहिट

भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा खास होता है और दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर इस मैच पर होती है। इस मैच में कुछ खिलाड़ियों के बीच आपसी जंग भी मजेदार होने वाली है।

विस्तार

विश्व कप 2023 में शनिवार को भारत का मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ है। टीम इंडिया इस मैच के लिए तैयारी पूरी कर चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दबाव वाले मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। वहीं, पाकिस्तान ने भी अपने पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 300+ रन को चेज कर शानदार जीत हासिल की थी और दो मैच जीतकर इस टीम के हौसले भी सातवें आसमान पर हैं

भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा खास होता है और दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर इस मैच पर होती है। इसी वजह से इसे महामुकाबला भी कहा जाता है। विश्व कप में होने वाले मुकाबले में दोनों टीमों की टक्कर तो रोमांचक होगी ही, लेकिन कुछ खिलाड़ियों के बीच आपसी जंग भी मजेदार होने वाली है। हम यहां दोनों टीमों के खिलाड़ियों की ऐसी ही चार जोड़ियों के बारे में बता रहे हैं…

रोहित बनाम शाहीन

हेजलवुड ने रोहित को शून्य पर आउट कर भारत को मुश्किल में डाला था। शाहीन भी रोहित के लिए खतरनाक रहे हैं। उनकी अंदर आती गेंदों वह एल्बीडब्ल्यू हुए हैं। एशिया कप के सुपर-फोर में उन्होंने शाहीन को खेलने के लिए स्टांस में परिवर्तन भी किया था। रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ लय में आ चुके हैं, लेकिन उन्हें शाहीन के शुरुआती ओवरों में सतर्क रहना होगा।

रोहित बनाम शादाब

वहीं, रोहित और शादाब के बीच लड़ाई भी देखने लायक होगी। दोनों के बीच खेली गई पांच पारियों में रोहित शर्मा ने 58.50 की औसत से 117 रन बनाए हैं। यह रन उन्होंने 134.48 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जबकि शादाब खान ने रोहित को दो बार आउट भी किया है। साथ ही रोहित के खिलाफ 30 डॉट बॉल फेंकी हैं। यह लड़ाई देखना दिलचस्प होगा क्योंकि रोहित शादाब के खिलाफ रन बनाने की कोशिश करेंगे जबकि शादाब रोहित की स्कोरिंग में सेंध लगाने की कोशिश करेंगे।

विराट बनाम रऊफ

रऊफ पहले परिवर्तन के रूप में शीर्ष क्रम को संभलने का मौका नहीं देते हैं, लेकिन विराट ने उनके खिलाफ रन बनाए हैं। टी20 विश्व कप में विराट की ओर से उन पर लगाए गए दो छक्के यादगार हैं। दोनों ही क्रिकेटर एक दूसरे पर वर्चस्व बनाए रखने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे

कुलदीप बनाम बाबर

2019 के विश्व कप में भारत के खिलाफ बाबर आजम काफी अच्छा खेल रहे थे। वह 48 रन बना चुके थे, लेकिन कुलदीप ने अपनी लेग ब्रेक से उन्हें बोल्ड कर दिया था। यह दर्शनीय गेंद थी। बाबर को अब तक कुलदीप को खेलने में समस्या आई है। दोनों के बीच हुई तीन पारियों में बाबर आजम नौ की औसत से केवल 18 रन ही बना पाए हैं, जबकि कुलदीप यादव ने उन्हें 34 गेंदों में दो बार पवेलियन भेजा है और 17 डॉट गेंदें फेंकी हैं। बाबर आजम का मुकाबला करने के लिए रोहित खेल की शुरुआत में ही कुलदीप को लाएंगे।

Israel-Hamas War: इस्राइल-हमास युद्ध में 3700 से ज्यादा की मौत; ईरान ने दी चेतावनी, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

इस्राइल ने हमास पर आरोप लगाया है कि उसके समर्थकों ने 150 लोगों को बंधक बना रखा है। उसने चेतावनी दी है कि जब तक इन लोगों को छोड़ा नहीं जाता है, तबतक वह अपनी घेराबंदी नहीं हटाएगा। आइए जानते हैं इस्राइल-हमास के बीच चल रहे संघर्ष में क्या कुछ हुआ।

विस्तार

इस्राइल हमास युद्ध को छह दिन बीत गए हैं। इसमें अभी तक 2800 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से 1,300 लोगों की मौत इस्राइल में हुई है और 1,500 से ज्यादा लोग गाजा पट्टी में मारे गए हैं। इस्राइल की सेना गाजा पट्टी पर हवाई हमलों के बाद अब जमीन पर लड़ाई की तैयारी कर रही है। इस बीच, ईरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने चेतावनी दी है कि अगर इस्राइल अपनी बमबारी बंद नहीं करता है, तो युद्ध अन्य मोर्चो’ पर खुल सकता है। हालांकि, ईरान शुरू से ही इस बात से इनकार कर रहा है कि वो हमास के साथ है।

वहीं, इस्राइल ने हमास पर आरोप लगाया है कि उसके समर्थकों ने 150 लोगों को बंधक बना रखा है। उसने चेतावनी दी है कि जब तक इन लोगों को छोड़ा नहीं जाता है, तबतक वह अपनी घेराबंदी नहीं हटाएगा। वहीं, गाजा पट्टी में अपने हमले के लिए समर्थन जुटाने के प्रयास में इस्राइल ने अमेरिका को मृत बच्चों और नागरिकों की ग्राफिक तस्वीरें दिखाई हैं।

इस्राइल ने गाजा के शाती शरणार्थी शिविर को निशाना बनाया। यहां हवाई हमले किए गए। कहा जा रहा है हमले के बाद यहां का एक शिविर खंडहर में बदल गया है। बता दें, पहले हमास ने हमला किया था, जिसमें 1300 से अधिक इस्राइली मारे गए थे। इसके जवाब में ही इस्राइल ने यह हवाई हमले किए। हवाई हमलों में कई महिलाओं और बच्चों सहित 1,500 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हो गई है।


ईरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने चेतावनी दी है कि अगर इस्राइल हवाई हमले करना बंद नहीं करता है तो युद्ध अन्य मोर्चों पर खुल सकता है। हालांकि, ईरान हमास के हमलों में शामिल होने से इनकार करता रहा है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइली सेना हर 30 सेकंड में गाजा पट्टी पर बमबारी कर रहा है। गुरुवार को इस्राइली सेना ने कहा था कि उसने हमास के ठिकानों पर हमला शुरू करने के बाद से अभी तक गाजा पर लगभग छह हजार गोला-बारूद की बमबारी की है, जिसमें कुल चार हजार टन विस्फोटक हैं।

बीती शनिवार को अचानक हमास द्वारा किए हमले के जवाब में इस्राइल ने 360,000 बलों को जुटाया है। सीमा के पास जवान पहुंच गए हैं। आस-पास के जगहों को खाली कराया गया है।

गाजा पट्टी में अपने हमले के लिए समर्थन जुटाने के प्रयास में इस्राइल ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और नाटो के रक्षा मंत्रियों को मृत बच्चों और नागरिकों की ग्राफिक तस्वीरें दिखाईं। इसके साथ ही कहा कि इन लोगों को हमास ने मारा है। ब्लिंकन ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें गोलियों से छलनी बच्चों की तस्वीरें और वीडियो दिखाए गए। इतना ही नहीं, सैनिकों के सिर काटे गए और युवाओं को उनकी कारों या छिपने के ठिकानों में जिंदा जला दिया गया। उन्होंने कहा कि यह बहुत डरावना है। इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

Maharashtra Cabinet Decision: किसानों के लिए बड़ी खबर, इस योजना के तहत सीधे खाते में आएंगे इतने रुपये, कैबिनेट से मिली मंजूरी

Shetkari Mahasanman Yojana: महाराष्ट्र सरकार कैबिनेट की बैठक में नमो शेतकरी महासन्मान निधी योजना की पहली किश्त मंजूर हो गई है. जल्द ही किसानों के खाते में दो हजार रुपये की राशि आएगी.

Maharashtra News:

महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. नमो शेतकरी महासन्मान निधी योजना (Namo Shetkari Mahasanman Yojana) की पहली किस्त मंजूर हो गई है. दो हजार रुपये की पहली किस्त जल्द ही किसानों के खाते में आ जाएगी. सरकार ने इस योजना के लिए 1 हजार 720 करोड़ रुपये का फंड मंजूर किया है. राज्य सरकार के इस फैसले से प्रत्येक पात्र किसान को राज्य सरकार की ओर से प्रति वर्ष 6 हजार रुपये मिलेंगे. अप्रैल से जुलाई 2023 की अवधि के लिए किसानों के खातों में पहले सप्ताह में राशि जमा कर दी जाएगी. केंद्र और राज्य सरकार को मिलाकर प्रति वर्ष कुल 12 हजार रुपये मिलेंगे. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने अर्थ संकल्प प्रस्तुत करते हुए यह घोषणा की.

आज हुई कैबिनेट बैठक लिया गया फैसला

आज हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया है. अप्रैल 2023 से जून 2023 की अवधि के लिए पहली किस्त को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है. इसलिए अब किसानों के खाते में जल्द ही पैसा जमा कर दिया जाएगा. सरकार ने इसके लिए 1,720 करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी दी है. उपमुख्यमंत्री और राज्य के वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस साल के बजट में इस योजना की घोषणा की थी. इस योजना से राज्य के किसानों को लाभ होगा.

क्या है ये योजना?

1- इस योजना के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार पात्र किसानों के खाते में प्रति वर्ष 6 हजार रुपये जमा करेगी.
2- केंद्र सरकार की ओर से हर तीन महीने में किसानों के खाते में दो हजार रुपये जमा किए जाते हैं.
3- इसी तरह अब राज्य सरकार भी किसानों के खाते में हर तीन महीने में दो हजार रुपये जमा करेगी.
4- इसके मुताबिक, केंद्र की ओर से 6,000 रुपये और महाराष्ट्र सरकार की ओर से 6,000 रुपये मिलाकर कुल 12,000 रुपये किसान के खाते में जमा किए जाएंगे.

Automobile भारत में 6.50 लाख रुपए के साथ लॉन्च हुई है सबसे सस्ती ऑटोमेटिक SUV. देती है जबरदस्त माइलेज और मिलेंगे सभी एडवांस फीचर्स

भारत में 6.50 लाख रुपए के साथ लॉन्च हुई है सबसे सस्ती ऑटोमेटिक SUV. देती है जबरदस्त माइलेज और मिलेंगे सभी एडवांस

Nissan Magnite Automatic SUV:

निसान ने इंडियन कार मार्केट में अपनी मैग्नाइट ऑटोमेटिक एसयूवी गाड़ी को लांच कर दिया है, इस गाड़ी की अभी इंट्रोडक्टरी कीमत सामने आई है और यह 10 नवंबर 2023 तक वैध रहेगी, उसके बाद इस गाड़ी की कीमत में इजाफा होने की संभावना है? इस गाड़ी में जो ARAI क्लेम फ्यूल एफिशिएंसी है, वह 19.70 Kmpl की है।

Nissan Magnite Automatic SUV: कीमत 6.50 लाख रुपए से शुरू

इस ऑटोमेटिक SUV में 4 वेरिएंट ऑफर किए जाएंगे, जिसमें पहले वेरिएंट का नाम XE है, दूसरे वेरिएंट का नाम XL है, तीसरे वेरिएंट का नाम XV है और चौथे वेरिएंट का नाम XV Premium है और इसके साथ ही रिसेंटली जो कुरो एडिशन लॉन्च हुआ है, उसमें भी यह ऑटोमेटिक SUV आएगी, इसके बेस वेरिएंट की कीमत 6.50 लाख रुपए से शुरू होती है।

कीमत ₹50,000 ज्यादा है मैन्युअल वेरिएंट से

इस ऑटोमेटिक गाड़ी की कीमत ₹50,000 ज्यादा है मैन्युअल वेरिएंट से, अगर इसके इक्विवेलेंट दूसरी गाड़ियों को देखे, जैसे कि हुंडई कंपनी की Exter SUV और टाटा मोटर कंपनी की Punch SUV का जो AMTs आता है और इस ऑटोमेटिक गाड़ी के टॉप वेरिएंट की कीमत 8.90 लाख रुपए तक जाती है।

Web series इस वीकेंड टॉम क्रूज की ‘मिशन इंपॉसिबल’ और ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ के साथ ये फिल्में और वेब सीरीज देने वाली हैं दस्तक

‘धक धक’ से लेकर ‘मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग पार्ट वन तक’ इस वीकेंड ओटीटी और थियेटर में कुछ खास फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म से लेकर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों तक, अक्टूबर कॉमेडी, ड्रामा, थ्रिलर या फंतासी से भरा हुआ है। लोग अपने पसंदीदा टीवी शो, फिल्में या वेब स्टोरीज देखने के लिए आप लैपटॉप, कंप्यूटर, स्मार्टफोन या टैबलेट को ओपन कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर, थिएटर में परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। ‘धक धक’ से लेकर ‘मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग पार्ट वन’ तक हम बताने जा रहे हैं आपको इस सप्ताह की रिलीज की पूरी लिस्ट…

फिल्म प्लेटफॉर्म रिलीज डेट
धक धक थिएटर 13 अक्टूबर
सुल्तान ऑफ दिल्ली डिज़्नी+हॉटस्टार 13 अक्टूबर
कोफुकू जियो सिनेमा 9 अक्टूबर
पास्ट लाइव्स अमेज़न प्राइम वीडियो 13 अक्टूबर
मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग पार्ट वन अमेज़न प्राइम वीडियो 11 अक्टूबर
बिग वेपः द राइस एंड फॉल ऑफ जूल नेटफ्लिक्स 13 अक्टूबर
डिलीवर अस फॉर्म ईवल नेटफ्लिक्स 12 अक्टूबर
गूसबंप्स डिज़्नी+हॉटस्टार 13 अक्टूबर

कहानी आत्म-खोज पर निकले अलग-अलग एजग्रुप और समाज की चार महिलाओं की रोड ट्रिप के इर्द-गिर्द घूमती है। तरुण डुडेजा के निर्देशन में बीएलएम पिक्चर्स, आउटसाइडर फिल्म्स प्रोडक्शंस और वायाकॉम18 स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म में, तापसी पन्नू, अजीत अंधारे, केविन वाज़ और प्रांजल खंडड़िया भी बतौर निर्माता जुड़े हैं। इसमें लीड किरतार में रत्ना पाठक शाह, दीया मिर्जा, फातिमा सना शेख और संजना सांघी हैं।




फिल्म प्लेटफॉर्म रिलीज डेट
धक धक थिएटर 13 अक्टूबर
सुल्तान ऑफ दिल्ली डिज़्नी+हॉटस्टार 13 अक्टूबर
कोफुकू जियो सिनेमा 9 अक्टूबर
पास्ट लाइव्स अमेज़न प्राइम वीडियो 13 अक्टूबर
मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग पार्ट वन अमेज़न प्राइम वीडियो 11 अक्टूबर
बिग वेपः द राइस एंड फॉल ऑफ जूल नेटफ्लिक्स 13 अक्टूबर
डिलीवर अस फॉर्म ईवल नेटफ्लिक्स 12 अक्टूबर
गूसबंप्स डिज़्नी+हॉटस्टार 13 अक्टूबर
धक धक
रिलीज डेट- 13 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- थियेटर


कहानी आत्म-खोज पर निकले अलग-अलग एजग्रुप और समाज की चार महिलाओं की रोड ट्रिप के इर्द-गिर्द घूमती है। तरुण डुडेजा के निर्देशन में बीएलएम पिक्चर्स, आउटसाइडर फिल्म्स प्रोडक्शंस और वायाकॉम18 स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म में, तापसी पन्नू, अजीत अंधारे, केविन वाज़ और प्रांजल खंडड़िया भी बतौर निर्माता जुड़े हैं। इसमें लीड किरतार में रत्ना पाठक शाह, दीया मिर्जा, फातिमा सना शेख और संजना सांघी हैं।

सुल्तान ऑफ दिल्ली
रिलीज डेट- 13 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- डिज़्नी+हॉटस्टार

कहानी में लालच, विश्वासघात, साहस और सत्ता के लिए अंतिम लड़ाई की कहानी तलाशते अर्जुन भाटिया की यात्रा को दर्शाया गया है। अनुप्रिया गोयनका, मौनी रॉय, हरलीन सेठी भी लीड रोल में हैं।

कोफुकू
रिलीज डेट- 9 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- जियो सिनेमा

मसूरी के एक कैफे में सदफ की मुलाकात एक अजनबी से होती है जो जिद करता है कि वह उसे घुमाएगा। आगे जो हुआ वह एक ऐसी मुलाकात थी जिसने सदफ़ का अपने जीवन के प्रति दृष्टिकोण बदल दिया। शॉर्ट फिल्म में अदा शर्मा, जतिन सरना लीड रोल में हैं।

पास्ट लाइव्स
रिलीज डेट- 13 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- आईट्यून्स, गूगल प्ले और प्राइम वीडियो

नोरा के परिवार के दक्षिण कोरिया छोड़ने के बाद बचपन के दो करीबी दोस्त नोरा और हे सुंग अलग हो जाते हैं। इस दिल दहला देने वाले आधुनिक रोमांस में, वे एक दुर्भाग्यपूर्ण सप्ताह के लिए न्यूयॉर्क में फिर से मिलते हैं। जहां वे नियति, प्रेम और जीवन को परिभाषित करने वाले नए अनुभव को पाते हैं।

मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग पार्ट वन
रिलीज डेट- 11 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- अमेज़न प्राइम वीडियो
एथन हंट और उसकी आईएमएफ टीम को एक खतरनाक हथियार को गलत हाथों में पड़ने से पहले उसका पता लगाना है। खतरनाक एक्शन से भरपूर इस फिल्म में टॉम क्रूज़, हेले एटवेल, विंग रैम्स लीड किरदार में हैं।

डिलीवर अस फॉर्म ईवल
रिलीज डेट- 12 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

एक विचित्र मामले की जांच करते समय, न्यूयॉर्क शहर का एक पुलिस अधिकारी एक पुजारी से मिलता है जो उसे विश्वास दिलाता है कि यह घटना राक्षसी कब्जे से संबंधित है।

बिग वेपः द राइस एंड फॉल ऑफ जूल
रिलीज डेट- 11 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

जूल इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी थी। अब, वे एक सावधान करने वाली कहानी है। टाइम हेल्थ कॉरेस्पोंडेंट जेमी डुचर्मे की पुस्तक ‘बिग वेप: द इन्सेंडरी राइज ऑफ जूल’ पर आधारित और आर.जे. द्वारा निर्देशित। कटलर (बिली इलिश: द वर्ल्ड्स ए लिटिल ब्लरी; बेलुशी), यह चार-भाग वाली डॉक्यूमेंट्री सिलिकॉन वैली के बीस वर्षों के नवाचार, प्रभाव और पागलपन को उजागर करती है, जो वेपिंग डिवाइस की शानदार लौ को समझाती है जिसने लगभग सब कुछ बदल दिया।

‘गूसबंप्स’
रिलीज डेट- 13 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- अमेज़न प्राइम वीडियो

पांच हाई स्कूलर्स का एक ग्रुप अपने शहर पर अलौकिक शक्तियों को महसूस करता है, अब उन्हें इसे बचाने के लिए मिलकर काम करना होगा। फिल्म का ट्रेलर धूम मचा रहा है।

Bajaj Pulsar को टक्कर दे रही है स्पोर्टी लुक वाली Yamaha R15, पॉवरफुल इंजन के साथ मिलते कई शानदार फीचर्स

Bajaj Pulsar को टक्कर दे रही है स्पोर्टी लुक वाली Yamaha R15, पॉवरफुल इंजन के साथ मिलते कई शानदार फीचर्स। यामाहा मोटर कंपनी ने मार्केट में अपनी नई बाइक पेश की है। जिसका नाम Yamaha R15 V4 है। इस बाइक का लुक काफी शानदार है। इस बाइक का Dark Knight एडिशन को पेश किया है। इस बाइक में आपको दमदार इंजन के साथ काफी शानदार फीचर्स भी आपको देखने मिलते है।

Yamaha R15 V4 Dark Knight के इंजन की बात करे तो इस बाइक में 155cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन आता है, जो 18.4bhp और 14.2Nm जनरेट करता है. ट्रांसमिशन ड्यूटी के लिए असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. इस बाइक में आपको बहुत से नए फीचर्स भी देखने मिलते है।

Bajaj Pulsar को टक्कर दे रही है स्पोर्टी लुक वाली Yamaha R15, पॉवरफुल इंजन के साथ मिलते कई शानदार फीचर्स

Yamaha R15 V4 Dark Kinght Features

Yamaha R15 V4 Dark Kinght में आपको बहुत से नए शानदार फीचर्स आपको देखने मिलते है। इसमें आपको बाय-फंक्शनल हेडलाइट, एलईडी पोजीशन लाइट, डिजिटल एलसीडी मीटर कंसोल, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ स्विच, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और यामाहा वाई-कनेक्ट ऐप जैसे कई शानदार फीचर्स देखने मिलते है।

Yamaha R15 V4 Dark Kinght Price

जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 1.82 लाख रुपये है। इस बाइक में आपको इसके अलावा शानदार कलर ऑप्शन देखने मिलते है। यह बाइक रेड, ब्लू और इंटेंसिटी वाइट कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध है। इस बाइक का मुकाबला इंजन के मामले में TVS Apache, Bajaj Pulsar और Honda SP160 से देखने मिलता है।

Kajol को इंडस्ट्री में नजर आ रहा बदलाव, बोलीं- अब काम करने के लिए 26 इंच की कमर नहीं चाहिए

काजोल ने कहा- इंडस्ट्री ने इस बदलाव की ओर कदम बढ़ाया है जिसे हम आसानी से महसूस कर सकते हैं। इतने लंबे करियर में काजोल के लिए अब काम करने के कौन सी चीजें बहुत मायने रखती हैं? इस पर वह कहती हैं कि एक अच्छी कहानी चाहिए बस। जब मैं कहानी सुनूं तो उस रोल में अपनी कल्पना कर पाऊं।

डिजिटल प्लेटफार्म हो या फिल्में, महिला किरदारों को लेकर बदलाव नजर आ रहा है। सिनेमा में जहां अब धीरे-धीरे अभिनेत्रियां अपनी पसंद के रोल चुन पा रही हैं, तो वहीं डिजिटल प्लेटफार्म पर वह दमदार रोल कर रही हैं। दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे फिल्म की अभिनेत्री काजोल की माने, तो इस दौर में उन्हें काम करना पसंद आ रहा है।

एक साक्षात्कार के दौरान काजोल ने कहा कि मैं अच्छे दौर में काम कर रही हूं। मुझे दूसरों का पता नहीं, लेकिन मेरे पास ऐसे रोल आ रहे हैं, जो मेरे लिए ही लिखे गए हैं। वह रोल अच्छे भी हैं। मुझे लगता है कि अब काम करने के लिए 26 इंच की कमर नहीं चाहिए। मैं महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए ही कहना चाहूंगी कि सुपरस्टार बनने के लिए अब चेहरे और शरीर की बनावट बहुत परफेक्ट नहीं चाहिए।

एक अच्छी कहानी चाहिए बस…

इंडस्ट्री ने इस बदलाव की ओर कदम बढ़ाया है, जिसे हम आसानी से महसूस कर सकते हैं। इतने लंबे करियर में काजोल के लिए अब काम करने के कौन सी चीजें बहुत मायने रखती हैं? इस पर वह कहती हैं कि एक अच्छी कहानी चाहिए, बस। जब मैं कहानी सुनूं, तो उस रोल में अपनी कल्पना कर पाऊं। मैं जिस रोल में अपनी कल्पना नहीं कर पा रही हूं, उसे मैं नहीं करना चाहूंगी।

जब मैं वहां अपनी कल्पना ही नहीं कर पा रही हूं, तो वह काम क्यों करूंगी। काजोल ने आगे कहा कि जिनका साथ मुझे नहीं पसंद है, मैं उनके साथ काम नहीं करती हूं, क्योंकि मुझे लगता है की मेरा समय बर्बाद हो रहा है। जब मैं खुद खुश नहीं, तो मैं खुद को वैसी जगह क्यों रखूं, फिर चाहे कहानी कितनी भी अच्छी क्यों न हो। मैं अपनी पसंद के लोगों के साथ काम करती हूं।

अच्छी कहानी में अगर एक सीन भी होगा तो कर लूंगी, लेकिन वह रोल ऐसा होना चाहिए कि मैं ना न कर सकूं। मैं मुख्य रोल में रहूं और रोल ही अच्छा न हो, तो क्या फायदा।

Toyota के मुँह पर ताला लगाने आ रही है नई Maruti Ertiga, खतरनाक लुक और दमदार इंजन के साथ मचायेंगी शोर

Toyota के मुँह पर ताला लगाने आ रही है नई Maruti Ertiga, खतरनाक लुक और दमदार इंजन के साथ मचायेंगी कोहराम। मारुति सुजुकी ने फिलीपीन इंटरनेशनल मोटर शो में अपडेटेड अर्टिगा यानी ‘Ertiga 2023’ लॉन्च कर दी है। यह 7-सीटर मल्टी यूटिलिटी व्हीकल 14 डिफरेंट वैरिएंट्स और 6 कलर में मिलेगी। इसके साथ ही कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मौजूद रहेगा।

नई Maruti Ertiga का खतरनाक लुक

नई Maruti Ertiga में लुक की अगर बात की जाये तो Maruti Ertiga में नए डायनैमिक क्रोम विंग वाला फ्रंट ग्रिल और बैक डोर पर भी क्रोम इन्सर्टेड मिलेगा। इसके अलावा 2 डिफरेंट कलर्स में अलॉय व्हील्स मिलेंगे। गाड़ी में 3D ओरिगैमी स्टाइल LED टेल लैंप्स और रियर लैंप में रीट्रेकेबल ORVMs भी मिलेगा।

नई Maruti Ertiga के शानदार फीचर्स

नई Maruti Ertiga में फीचर्स की बात करे तो आपको इस शानदार कार में 7-इंच टचस्क्रीन यूनिट के बजाय 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसमें स्मार्टप्ले प्रो तकनीक है, जो वॉयस कमांड और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टेड कार फीचर्स में कार ट्रैकिंग, टो अवे अलर्ट और ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, ओवर स्पीडिंग अलर्ट और रिमोट फंक्शन जैसे ब्रांडेड फीचर्स शामिल किये जायेंगे।

नई Maruti Ertiga का दमदार इंजन

नई Maruti Ertiga में इंजन की बात करे तो इस शानदार एमपीवी में 1462cc कैपेसिटी वाले 4-सिलेंडर इंजन और BS6 एमिसन टाइप के साथ आएगी। इस कार में 45 लीटर का फ्यूल टैंक है। फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक के साथ 360 डिग्री कैमरा भी मिलेगा। कार में 6-स्पीड AT वाले पैडल शिफ्टर्स भी हैं। इंटीरियर की सेकेंड रो में रूफ माउंटेड AC, एयर कूल्ड ट्विन कप होल्डर्स भी देखने को मिल सकते है।

नई Maruti Ertiga का दमदार माइलेज

नई Maruti Ertiga के माइलेज की बात करे तो इसमें K15 पेट्रोल इंजन में प्रोग्रेसिव स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी जोड़ी है। कंपनी का दावा है कि इसका पेट्रोल वर्जन 20.51 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा। वहीं, CNG वर्जन 26.11 किमी प्रतिकिलो का माइलेज देगा।

नई Maruti Ertiga की कीमत

कीमत की अगर बात की जाये तो Maruti Ertiga की कीमत 8.41 लाख रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इस कार में पैसेंजर सेफ्टी का विशेष ध्यान रखा गया है। फ्रंट रो में चार एयरबैग दिए गए हैं। कम्फर्ट के लिए सेकंड और थर्ड रो की रीक्लाइन सीट्स में स्मार्ट फ्लेक्सी सीटिंग मिलेगी। इसके अलावा कार में ABS विथ EBD सिस्टम भी मिलेगा, जो सेफ्टी के लिहाज से बेहद जरूरी होगा।

Gadar 2 Box Office: ‘गदर 2’ ने गुरुवार को कहा अलविदा, 56वें दिन करोड़ों कमाकर भी अधूरा रहा ये सपना

: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर 56 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने खिड़की तोड़ कमाई की है।

अक्टूबर यानी गुरुवार रिलीज के 56 दिन बाद गदर 2 (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस से हट गई। 56वें दिन फिल्म ने थिएटर को अलविदा कहा। सनी देओल (Sunny Deol) की ब्लॉकबस्टर ये फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हुई थी इसके बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान (Jawan) आई फिर भी इस फिल्म ने हार नहीं मानी और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ-बाहुबली के साथ-साथ टाइगर जिंदा है सहित कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए। सनी देओल की ‘गदर 2’ इस साल की पहली ऐसी हिंदी फिल्म बनी जो सिनेमाघरों में लगभग 2 महीने तक टिकी रही। वहीं, Sacnilk के अर्ली ट्रेड के अलावा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रिलीज के 56वें दिन यानी गुरुवार 5 अक्टूबर आखिरी दिन भी शानदार कलेक्शन किया है।

….तो गदर 2 ने 56वें दिन भी मचाया गदर (Gadar 2 Box Office Collection day 56)
सनी देओल की फिल्म ने लगातार 7 हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाए रखा। रिलीज के शुरूआत से लेकर अंत तक फिल्म ने हार नहीं मानी है बॉक्स ऑफिस पर लोगों का मनोरंजन करती रही। वहीं, रिलीज के 56वें दिन यानी गुरुवार 5 अक्टूबर को फिल्म ने अद्भुत 45 लाख का कलेक्शन किया है।

56 दिनों में ये सपना पूरा नहीं कर पाई गदर 2 (Gadar 2 Lifetime Box Office Collection)
बॉलीवुड हंगामा में छपी एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर 2’ का लाइफटाइम कलेक्शन इंडिया में 525 करोड़ रुपए रहा। इंडिया के अलावा फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी गदर मचाया है। गदर 2 रिलीज के दिन से ही अच्छी कमाई कर रही थी। फिल्म ने कुछ ही दिनों में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के कलेक्शन को मात देते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

6 अक्टूबर को ओटीटी पर होगी रिलीज (Gadar 2 OTT Release)
बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों को भी मात देते हुए दुनियाभर में लाइफ टाइम कलेक्शन 690 करोड़ का किया। हर वीकएंड पर 25 से 30 लाख का बिजनेस करने वाली इस फिल्म के 700 करोड़ का आंकड़ा छूने का फैंस इंतजार कर रहे थे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और फिल्म का 700 करोड़ में एंट्री करने का सपना अधूरा रह गया। ‘गदर 2’ को अब आप OTT पर देख सकते हैं फिल्म शुक्रवार 6 अक्टूबर को zee5 पर रिलीज होने जा रही है।

Yamaha RX100 करेंगी मार्केट में धांसू एंट्री, पॉवरफुल इंजन के साथ Bajaj Pulsar को चटायेंगी धूल

नए चार्मिंग लुक में Yamaha RX100 करेंगी मार्केट में धांसू एंट्री, पॉवरफुल इंजन के साथ Bajaj Pulsar को चटायेंगी धूल। मशहूर दोपहिया वाहन निर्माता जापानी कंपनी Yamaha बहुत जल्द ही मार्केट में अपनी नई बाइक Yamaha RX100 को नए अवतार में दमदार इंजन के साथ मार्केट में पेश करने वाली है। इस बाइक में आपको शानदार फीचर्स देखने वाले है। इस बाइक का लुक भी काफी शानदार देखने मिलने वाला है।

Yamaha RX100 जल्द करेंगी मार्केट में एंट्री

Yamaha RX100 बहुत जल्द ही मार्केट में नए अवतार में एंट्री करने वाली है। इस बाइक का आपको नया लुक आपको देखने मिलने वाला है। इस बाइक की नई डिजाइन आपको देखने मिलने वाली है। उम्मीद की जा रही है की इस बाइक की मार्केट में एंट्री 2024 में होने वाली है।

नए चार्मिंग लुक में Yamaha RX100 करेंगी मार्केट में धांसू एंट्री, पॉवरफुल इंजन के साथ Bajaj Pulsar को चटायेंगी धूल

Yamaha RX100 का देखने मिलेंगा नया लुक

Yamaha RX100 का नया किलर लुक आपको देखने मिलने वाला है। इस Yamaha RX100 बाइक में tear-drop के आकार का फ्यूल-टैंक, flat-type seat, बड़े हैंडलबार, गोल हेडलैंप यूनिट, chromed fenders, अपवेप्ट एग्जॉस्ट सिस्टम, क्लासिक-दिखने वाला टेललैंप और एक आधुनिक semi-digital instrument cluster जैसी कई खूबिया और एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकती है।

Yamaha RX100 में मिलेंगा दमदार इंजन

Yamaha RX100 के इंजन की बात करे तो इस बाइक में आपको नया दमदार शक्तिशाली इंजन देखने मिलने वाला है। इस बाइक में कंपनी 125 से 150cc तक का दमदार इंजन देखने मिल सकता है। अभी इसके इंजन की कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली है। जल्द ही आपको इसके बारे में जानकारी मिलेंगी।

Yamaha RX100 की कीमत

Yamaha RX100 की कीमत की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बाइक की अनुमानित कीमत 1.50 लाख के आस पास हो सकती है। इस बाइक में आपको कीमत के हिसाब से ही फीचर्स भी देखने मिलने वाले है। इस बाइक का लोग बड़ी ही बेसब्री से इन्तजार कर रहे है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started